नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। वोरा 17 साल तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने रविवार (20 दिसंबर) को ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। वोरा दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने उनसे कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ले ली थी।