महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल, जारी की गई गाइडलाइन

                                                                                                                                                                                                           मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में सभी धार्मिक स्थल सोमवार से भक्तों के लिए फिर से खुलेंगे। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थल पर  सभी कोरोना वायरस मानदंडों का पालन करना होगा। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि फैसला सही समय पर आया है जब कोरोना रोगियों की संख्या कम है। सभी धार्मिक स्थलों के लिए नियम समान होंगे। मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा। शारीरिक दूरी बहुत महत्वपूर्ण है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल महीनों से बंद हैं। हम उनके फिर से खुलने की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं।ज्ञात रहे कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पिछले रविवार को कहा था कि दीवाली के बाद प्रदेश में स्कूलों और धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राज्य प्रदूषण के कारण कोरेाना वायरस का प्रभाव बढ़ सकता है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस बार दिवाली पर पटाखे न जलाएं। दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाएं। लोगों को सतर्क रहना रहना होगा, ताकि फिर से लॉकडाउन की जरूरत न पड़े।