महन्त विजय गिरी महाराज ने सेवादार शाखा के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा के जन्मदिवस पर गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंट की

गाजियाबाद। शिव शक्ति सेवादार शाखा के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा के जन्मदिवस पर महन्त विजय गिरी जी महाराज ने गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिवस की शुभकामनायें सहित आशीवार्द दिया। साथ ही हमेशा स्वस्थ व दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना भी की। महन्त गिरी जी ने प्रशंसा करते हुए बताया कि राम कुमार शर्मा एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो समाज में सदैव सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय खड़े रहते हैं।