गणपत सिंह ने कोविड-19 के मरीज़ को प्लाज्मा दान कर समाज में मानवता की मिसाल पेश की

गाजियाबाद। वैशाली निवासी गणपत सिंह ने कैलाश अस्पताल - ग्रेटर नोएडा में पाँच दिन से भर्ती कोविड-19 मरीज़ आदेश अग्रवाल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को प्लाज्मा दान कर समाज में मानवता की मिसाल पेश की। गणपत सिंह पेशे से आर्किटेक्ट इंजीनियर है। करोना संक्रमण की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में एंटीबॉडीज का स्तर अधिक होता है।चिकित्सों के अनुसार प्लाज़्मा दान करने में औसत 45 मिनट का समय लगता  है। इसके बाद प्लाज़्मा को प्लाज़्माफेरेसिस मशीन से अलग किया जाता है। 17 से 70 वर्ष के स्वस्थ लोग प्लाज़्मा दान कर सकते हैं। डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में गंभीर  रूप में भर्ती हुआ था। ऐसे में इस मरीज का वायरल लोड भी अधिक था। जिसके कारण एंटीबॉडीज स्तरअधिक होता है।