गाज़ियाबाद।सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में सैनिटाइज कराने के बाद ही भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है जहाँ से जलाभिषेक किया जा रहा है। कोराना वायरस के संक्रमण के कारण शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने सावन के दूसरे सोमवार पर आज भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में प्रदेश के विख्यात शिव मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं।
सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक