अंतरराष्ट्रीय कवि बादल नेपाल में सम्मानित,साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा

गाज़ियाबाद। नेपाल के महेंद्र नगर शहर की संस्था गुगुल्डि वाडमय संस्था के वार्षिकोत्सव समारोह में भारत के अंतरराष्ट्रीय युवा कवि बादल बाजपुरी को साहित्य की सेवा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर साहित्य गौरव सम्मान से गुगुल्डिकाे वाडय संस्था के अध्यक्ष वीरबहादुर चन्द विश्राम, उपाध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद भट्ट, कार्यक्रम संयोजक रमेश पंत मित बंधु,सचिव जगदीश ओझा द्वारा सम्मानित किया गया।

 वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन गुगुल्डि वाडमय संस्था द्वारा नेपाल के महेंद्र नगर शहर के नगर पालिका में आयोजित किया गया था।

जिसमें भारत और नेपाल केअनेक साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया था। बताते चलें कि बादल बाज़पुरी साहित्य जगत का वह बुलंद सितारा है जिन्होंने तीन बार दुनिया का सबसे बड़ा वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर अटूट विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही बादल बाज़पुरी अब तक मोरिशस ,नेपाल सहित कई देशों की साहित्यिक यात्रा कर चुके हैं l बहुत ही कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके बादल बाज़पुरी हिंदी के लिए कार्य करने वाली दुनिया की सबसे प्राचीन संस्था हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा भी लॉन्ग मॉन्टेंट मॉरिशस में सम्मानित हो चुके हैं साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें हिंदी की सेवा करने हेतु डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्त है । उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य जगत के समस्त प्रशंसकों में हर्ष का माहौल है।