विनीत त्यागी को गाजियाबाद टैक्सटेशन बार रजिस्टर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

 गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी अधिवक्ता विनीत त्यागी ( किसोला )को गाजियाबाद टैक्सटेशन बार रजिस्टर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुनने पर उनके आरडीसी स्थित अंसल सुमंगलम बिल्डिग  कार्यलय पर अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा ने फूल माला पहनाकर एवम पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। 

विनीत त्यागी ने कहा कि में पूरी निष्ठा और समर्पण से अधिवक्ताओं के हित में कार्य करूंगा और जो भी समस्याएं अधिवक्ताओं को आयेगी में उनका समाधान करने के लिए जी जान लगा दूंगा। इस मौके पर गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाज सेवी अश्वनी त्यागी ने प्रसन्नता जाहिर की है और कहा कि यह त्यागी समाज के लिए गर्व का विषय है की उनका एक प्रतिनिधि विनीत त्यागी के रूप में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। सम्मानित करने के समय पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी , एसपी त्यागी , सुरेश त्यागी , पुनीत त्यागी , मंगु त्यागी , बिजेंद्र त्यागी , आशा राम त्यागी , सुरेंद्र पाल त्यागी , राजकुमार त्यागी , मुकेश त्यागी , अधिवक्ता राजीव त्यागी , उत्तम त्यागी , अनिल त्यागी , रामकिशन त्यागी , सम्मी प्रधान , राकेश त्यागी ,अधिवक्ता देवेंद्र त्यागी , प्रेम दत्त त्यागी , अजय दिनकरपुर, अमरीश त्यागी , नीरज त्यागी , नवीन त्यागी , राजदीप त्यागी, नितिन त्यागी , पवन बांदीपुर , वीरेंद्र प्रताप त्यागी आदि थे।


निवेदक

अधिवक्ता विनीत त्यागी 

अध्यक्ष ,  गाजियाबाद 

टैक्सेशन बार पंजीकृत

मोबाइल 9999050583