हर मजदूर का सपना हो साकार उत्तर प्रदेश में- राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

गाज़ियाबाद। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह जी के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के संरक्षक माननीय मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह जी ने संस्था के कार्यों का निरीक्षण किया।

 माननीय मंत्री जी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति और समस्त टीम को बधाई दी और आश्वासन दिया कि वह संस्था के नेक कार्यों में हर संभव मदद करेंगे संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए बनाए जा रहे विद्यालय की मंत्री जी ने बहुत ही प्रशंसा की उनका सपना है कि हर मजदूर का बच्चा पढ़ लिखकर अपने जीवन में अपने मां-बाप का और देश का नाम रोशन कर सके।