भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में पाम रिजॉर्ट में हवन का आयोजन

गाज़ियाबाद। विगत वर्ष की भांति पाम रिजॉर्ट राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में प्रातः हवन के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। 

पंडित शुभम मिश्रा ने विधि विधान से हवन एवं पूजा कार्य संपन्न कराया. हवन में मुख्य रूप से मुकेश गौड़, अश्वनी शर्मा, अशोक कुमार, आईआर पांडे, उमाकांत झा, मोहित शर्मा, शिवेंद्र गौड़, पीयूष मिश्रा, विष्णु शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, सुरेश त्यागी, आनंद द्विवेदी, रीना त्यागी,अर्णव त्यागी, राजमोहन गोयल,संजय तरिका, कलिका प्रसाद, रति प्रकाश त्यागी, निर्मल गिरी, महेंद्र भाटिया, सोनिका श्रीवास्तव, ज्योति रावत, शगुन त्यागी, रजनी जैन, रेखा कौशिक, मनीषा शिवपुरी, श्रीमती शीला आदि उपस्थित रहे। पाम कल्चरल ग्रुप ने संयोजक की भूमिका निभायी और हवन का संयोजन किया। पाम कल्चरल ग्रुप सदैव धर्म एक राष्ट्रवादी आयोजन करने के लिए जाना जाता है।