विश्व में भारत का बढ़ा है सम्मान, विकसित भारत की परिकल्पना जल्द होगी साकार

मुरादनगर(मनीष गोयल)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल में देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है तथा देश और प्रदेश में भारी प्रगति हुई है। श्री शर्मा गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में विजय मंडी में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का पूरा देश उनका परिवार है। उन्हें देश के हर नागरिक की चिंता है। आयुष्मान योजना, गरीबों के लिए मकान, शौचालय, स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण आदि सभी योजनाओं से देशवासियों को भारी सुविधा हुई है। हमारा देश शीघ्र ही विश्व में तीसरे नंबर की अर्थ व्यवस्था वाला हो जायेगा। आज ब्रिटेन हमसे नीचे स्तर पर है। देश में 13 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से ऊपर उठाए जा चुका है। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कारवाई होने से सारे विपक्ष के नेता एकजुट हो रहे हैं परंतु एक भी भ्रष्टाचारी बचेगा नही। आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सक्षम कार्रवाई की गई है। आज कोई भी सैनिकों पर पत्थर मारने की हिम्मत नहीं कर सकता। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश के लोगों ने जाति बंधन से ऊपर उठकर भाजपा को जीताने का काम किया है। कोरोना काल के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। देश का व्यापारी सरकार को टैक्स देकर आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है। आज विकास चारों ओर देखा जा सकता है। रेपिड ट्रेन, एक्सप्रेस वे आदि के माध्यम से अभूतपुर विकास हुआ है। व्यापारी का मान सम्मान बड़ा है। महिलाओं के साथ अत्याचार की वारदात पर अंकुश लगा है। अतः केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को जीताना है।

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहा कि   सभी वर्गो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी को तीसरी बार फिर से प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प कर चुकी है। उन्होंने आगामी 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।  संचालन ज्ञानेंद्र सिंहल ने किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी, पार्षद राजेंद्र त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, मनोज शर्मा, राकेश मोहन गोयल, मनोज शर्मा, अमरीश गोयल, राजकुमार गोयल, विजय पाल हितकारी, विनोद धनगर, राहुल चौधरी, संजीव त्यागी,  गीता चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रामकिशन बंधु, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, वैश्य सभा अध्यक्ष बुधप्रकाश गोयल, सुशील गोयल, विनोद जिंदल, मुकेश शास्त्री, प्रदीप गोयल, नीरज बत्रा, पंकज गर्ग, राकेश गोयल, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मोहित गर्ग, जितेंद्र गोयल, विपिन गर्ग, ललित गोयल, विपिन फर्शवाल, मुन्ना अंसारी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।