मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ चिनहट लखनऊ के महंत लालता प्रसाद जी को उत्थान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट से उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया

गाज़ियाबाद। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह जी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ चिनहट लखनऊ के  महंत लालता प्रसाद जी को उत्थान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट से उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

श्री मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत जी गरीब मजदूर बेसहारा लोगों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किए हुए हैं उनकी करुणा दया भावना को देखते हुए और सामाजिक क्षेत्र में रुचि को देखते हुए उनको यह पदभार दिया गया है संस्था उनसे आशा करती है कि वह संस्था के कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे और संस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।