शहीद भगत सिंह सेवादल द्वारा बैसाखी के पर्व पर ब्लड कैंप लायंस क्लब विवेक विहार में जीटीबी अस्पताल के द्वारा लगाया गया

 गाज़ियाबाद। शहीद भगत सिंह सेवादल द्वारा बैसाखी के पर्व पर ब्लड कैंप लायंस क्लब विवेक विहार में जीटीबी अस्पताल के द्वारा लगाया गया।

ब्लड कैंप का उद्घाटन शहीद भगत सिंह सेवादल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह  शनटी  ने किया गाजियाबाद जिला के अध्यक्ष सरदार जगमीत सिंह ने अपने टीम के साथ ब्लड कैंप में हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट भी किया।

 जगमीत सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह सेवा दल समय-समय पर ब्लड कैंप लगाकर समाज मे  जरूरतमंद लोगों की  ब्लड की जरूरत   को पूरा करता रहा है समाज में लोगों के बीच हर तरह की मदद करने का काम शहीद भगत सिंह सेवादल करता है करता रहेगा कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के वक्त भी जब लोग अपने घरों के अंदर थे  रिश्तेदार भी एक दूसरे से हाथ  लगाने को तैयार नहीं थे। उस वक्त भी शहीद भगत सिंह सेवादल में लोगों के बीच रहकर दाह संस्कार करने की  जिम्मेदारी उठाने का काम किया था। लगभग 4000 लोगों को दाह संस्कार करने का काम शहीद भगत सिंह सेवा दल ने किया इसी उसमें भारत की सरकार ने  जितेंद्र सिंह शटी को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया अवार्ड देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया गया माननीय प्रधानमंत्री जी की मौजूदगी में।

जितेंद्र सिंह शनटी ने इस मौके पर कहा दर्दनाक बीमारी ऐसे दर्दनाक हदसे इन आंखों ने देखे हैं जहां लोग अपने अपनों को भी नहीं पहचानते थे। उस वक्त शहीद भगत सिंह सेवादल ने लोगों के बीच में रहकर मदद करने का सेवा करने का कार्य किया और यह सब मेरी पूरी टीम को इसका श्रेय जाता है। जितने भी साथी हैं सबने मिलजुल कर मदद करने का काम किया भविष्य में भी शहीद भगत सिंह सेवादल इसी तरह जनता के बीच में हर मुसीबत में खड़ा रहेगा ऐसा  विश्वास दिलाता हूं जरूरत के वक्त फ्री एम्बुलेंस की सुविधा डेड बॉडी  फ्रीजर की सुविधा। 

  ब्लड कैंप  के चलते अभी तक लगभग 100 से ऊपर लोगों ने ब्लड डोनेट किया सभी डोनर शहीद भगत सिंह सेवादल और जीटीबी हॉस्पिटल की तरफ से सर्टिफिकेट दिया गया जरूरत पड़ने पर कोई भी डोनर अपना सर्टिफिकेट दिखाकर किसी मरीज को ब्लड  दिलवा सकता है। गाजियाबाद जिला शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जगमीत सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शटी ने अब तक 100 से ज्यादा बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य लोगों में पवन कक्कड़ गुरचरण सिंह राजू रवि शंकर शर्मा हरजीत सिंह  एस एस  भाटिया रविंद्र सिंह शब्बू हनुमान लंगोटिया अतीक अहमद इंस्पेक्टर विवेक विहार सरदार जगमीत सिंह अध्यक्ष  शहीद भगत सिंह सेवादल जिला गाजियाबाद।