उत्थान एक नई पहल संस्था की करेंगे हर संभव मदद - श्री वेद प्रकाश प्रजापति जी

गाज़ियाबाद। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से आज पाल मोहल्ला मुरादनगर में कंबल वितरण का एक कार्यक्रम रखा गया। 

इस प्रोग्राम में लखनऊ से चलकर आए जाने-माने उद्योगपति और प्रोग्राम के मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश प्रजापति जी का संस्था की ओर से स्वागत किया गया। वह उनके हाथों से गरीब निराश्रित दिव्यांगजन बुजुर्ग एवं  महिलाओं को कंबल वितरण किए गए। श्री वेद प्रकाश प्रजापति जी ने संस्था के कार्य की प्रशंसा की ओर से संस्था द्वारा बनाई गई पुस्तकालय का निरीक्षण किया और संस्था को आश्वासन दिया कि वह संस्था द्वारा मानव कल्याण के लिए किए जा रहे अच्छे कार्यों को आगे भी हर संभव मदद करते रहेंगे। 

इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि 100 से ज्यादा संस्थाओं युवाओं को आगे बढ़ाने में आदरणीय वेद प्रकाश प्रजापति जी ने बहुत मदद की है,जिसमें हमारी भी एक संस्था शामिल है। ऐसे निस्वार्थ भाव वाले व्यक्तियों का साथ संस्था को मिलता रहा तो संस्था मानव कल्याण के लिए और भी अच्छे कार्य करती रहेगी और भविष्य में एक नया मुकाम हासिल करेगी। इस मौके पर रामप्रीत जाटव श्री धर्मवीर कोरी रोहित प्रेमपाल कोरी उषा त्यागी पिंकी त्यागी राखी त्यागी पूजा पुष्पा भगवान देवी विनीता बबली रेनू शर्मा रजनी शर्मा  रीना  कृष्ण उषा पाल सुखबीर खुशी रामनिवास शोभा पिंकी उषा सोनी शकुंतला आदि लोग उपस्थित रहे।