पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व जयंत चौधरी का अपमान बर्दाश्त नहीं - चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू

मुरादनगर। कांग्रेस सांसदों ने शनिवार को राज्यसभा में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने पर हंगामा करते जयंत चौधरी को अपमानित किया था। राज्यसभा में हुए अपमान से दुखी जयंत चौधरी भावुक हो गए थे। अपमान से दुखी जयंत चौधरी ने कहा था कि कांग्रेस महान हस्तियों का सम्मान करना नहीं जानती है। लेकिन अपमान करना जानती है। तभी तो राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है।

 हस्तिनापुर क्षेत्रीय महासचिव रालोद चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि कांग्रेस ने जयंत चौधरी का ही नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का भी अपमान किया, साथ ही किसान गरीब व मजदूरो का भी अपमान किया है। किसान गरीब व मजदूरो के मसीहा का किसान गरीब मजदूर व रालोद कार्यकर्ता अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसके लिए राहुल गांधी व सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया था। जब भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी खीझ निकालने के लिए राज्यसभा में जयंत चौधरी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस महान हस्तियों को सम्मान देना ही नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसान गरीब व मजदूरो की भलाई के लिए अनेकों काम किए हैं। वह सादा जीवन व उच्च विचार का जीवन जीते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने जमीदारों की प्रथा समाप्त कर किसानों, गरीब व मजदूरों के जीवन को सुधारने का काम किया था। 2024 के आम चुनावों में कांग्रेस को खामियाजा भुगतना होगा।