पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के वायदे पर यति सन्यासियों ने समाप्त किया आमरण अनशन

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा जी और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्यों में आज अस्थायी समझौता हो गया जिसके कारण यति सन्यासियो ने अपना आमरण अनशन अभी समाप्त कर दिया।

पुलिस आयुक्त श्री अजय मिश्रा जी के निमंत्रण पर यति सन्यासी कविनगर जोन के सहायक पुलिस आयुक्त के साथ पुलिस आयुक्त आवास पर गए जहाँ पुलिस आयुक्त और उनके बीच लम्बी वार्ता चली।

यति सन्यासियो ने पुलिस आयुक्त से कहा कि पुलिस आयुक्त अपनी ओर से केंद्रीय गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की जेड प्लस सुरक्षा के लिये लिख कर भेज दे।

पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा जी ने यति सन्यासियो को कहा कि उनकी मांग बिल्कुल जायज है।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के ऊपर हर समय बड़े आतंकवादी हमले का खतरा बना हुआ है पर वो केंद्र सरकार को कुछ भी नही लिख सकते।वो केवल प्रदेश सरकार को लिख सकते हैं जो कि वो जरूर करेंगे।वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा प्रदेश सरकार के अन्य जिम्मेदार लोगों तक यति सन्यासियो की मांग जरूर पहुचायेंगे।उनके आश्वासन पर यति सन्यासी अपने आमरण अनशन को अभी स्थगित करने के लिए मान गए।

परन्तु यति सन्यासियो और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्यों ने पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा जी को यह भी बता दिया कि अगर 15 दिन में सरकारों ने इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो शाहीन बाग और किसान आंदोलन से बड़ा धरना हम दिल्ली में करके दिखाएंगे।पूरे देश मे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य हैं जो उनके लिये अपनी जान तक दे सकते हैं।ये तो हमारी अपनी कमजोरी है जो हम हिंदूवादी सरकार का कोई नुकसान नही करना चाहते पर सरकार भी हमे यूँ इस्लामिक जिहादियों से एक एक करके मरवा नहीं सकती।

आज अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी जी के घर त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों की एक बैठक हुई जिसमें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा के लिये चल रहे यति सन्यासियो के आंदोलन पर चर्चा हुई।त्यागी समाज मे तथाकथित हिन्दू सरकार का महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा की अनदेखी को लेकर बहुत आक्रोश है।त्यागी समाज इस विषय मे केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के व्यवहार से भी बहुत व्यथित है।त्यागी समाज के युवाओं का निर्णय है कि चाहे कुछ भी हो जाये महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को कमलेश तिवारी नहीं बनने देंगे।