राजनगर रेजिडेन्सी में सुंदरकाण्ड पाठ सहित राम रैली निकाली

गाजियाबाद। 22 जनवरी को राजनगर एक्स‌टेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी के बी ब्लॉक में भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर सुन्दरकांड, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जयश्री राम के नारों के साथ संध्या फेरी भी निकाली।

राजनगर रेजिडेंसी के स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह से भजन-गीतों तथा सुन्दरकाण्ड को श्रवण किया। तथा भजन गायक विनीत गर्ग जी के भक्ति भाव से परिपूर्ण भजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

राममय हुए वातावरण में, 'जय श्री राम' के नारों के साथ संध्या फेरी भी निकाली। बच्चों सहित लोगों ने दीप प्रज्वलित किये व आतिशबाजी की। इस मौके पर पवनेश सिंघल ने भगवान श्रीराम पर प्रेरणादायक कविता सुनाई। 

साथ ही डा•एम पी सिंह ने कहा कि आज सैंकड़ों वर्षों बाद वास्तव में हमें आजादी मिली है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए लाखों रामभक्तों ने अपना बलिदान किया है। श्री सिंह ने अयोध्या धाम के विकास व श्री राममंदिर निर्माण के सहयोग पर प्रधानमंत्री मोदी जी व योगी जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणमान्य लोगों में प्रमुख एम पी सिंह जी, अरुण जी, सुशील त्यागी जी, सुरेश कुमार जी, पवनेश सिंघल जी, मनोज अग्रवाल जी, मनोज गुप्ता जी, रजनीश सिंघल जी, संदीप सिंघल जी, पिंटू त्यागी जी, अंशु सिंह जी, सुरेंद्रा शर्मा जी, विनीत गर्ग जी, आशुतोष शर्मा जी, अंकित गुप्ता जी, अशोक पाराशर जी, प्रवीण गुप्ता जी, संजीव गुप्ता जी, अजय सक्सेना जी, विभोर गर्ग जी, लवलेश गर्ग जी,रमेश चंद दूबे जी, श्रीपंचानन माली जी तथा महिला श्रद्धालुओं में श्रीमती आकांक्षा चौरसिया जी,श्रीमती प्रेम कौर जी, श्रीमती निशी मलिक जी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी जी आदि उपस्थित लोगों ने अपना अपना योगदान दिया।