अश्विनी शर्मा के बेटे के जन्मदिवस पर भजन संध्या आयोजित, उमड़ा जन सैलाब

गाजियाबाद | सामाजिक चिंतक एवं अखंड भारत मिशन (पंजी) के संस्थापक अश्वनी शर्मा ने अपने कनिष्ठ सुपुत्र आरव शर्मा का जन्मदिन भारतीय संस्कृति एवं हिंदी तिथि के अनुसार मनाया जिसमें भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों लोगो की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में तिरुपति महादेव मंदिर, छपरौला के अधिपति परम पूज्य पंडित अजय शर्मा जी बृजवासी ने कहा की भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे विशेष है । हमारी संस्कृति तोडने मे नही अपितु जोड़ने मे विश्वास रखती है। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से दूर रहते हुए हम सभी को जन्मदिवस या अन्य सामाजिक आयोजन भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही आयोजित करने चाहिए। 

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रुप मे बरसाना से पधारी दीदी लुभानी बृजवासी जी ने अपने सुन्दर भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'ओरी सखी मंगल गायो री' भजन के माध्यम से दीदी लुभानी ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजन सम्राट माधो बिहारी दास जी एवं पंडित अभिषेक मैत्रेय जी ने भी अपने भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा ने किया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक अश्विनी शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पारिवारिक उत्सव अपनी संस्कृति के अनुरूप मानाने पर जो आनंद और खुशी मिलती है वो पाश्चत्य संस्कृति से नहीं, हम सभी को अपने धर्म और संस्कृति की मजबूत जड़ो को और मजबूत बनाना चाहिए। देर रात्रि तक चली भजन संध्या का सुस्वादु भोजन के साथ समापन हुआ।