बिहार खुर्द में यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई

समउर बाजार। धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए ग्राम विकास समिति बिहार खुर्द(बंगला टोला) की तरफ से पंचायत भवन में 30 नवंबर से आगामी 7 दिसंबर तक 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत आत्म कथा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया है।

आज सुबह 10 बजे से दुर्गा स्थान से शिवा घाट नदी में जल भरने के लिए कलश यात्रा निकाली गई।ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ (गुड्डू) राय ने झंडी दिखा कर कलश यात्रा रवाना किया।रथ पर कथा वाचक पंडित श्री बाल व्यास संतोष भारद्वाज के साथ आचार्य मनीष भारद्वाज पंडित अनुराग,अमर रंगीला आचार्य पंडित प्रिंस मिश्रा(बनारस)सवार थे।

कलश यात्रा में ग्राम प्रधान आलोक(दीपक)सिंह,धुरंधर चौहान,प्रिंस खरवार(बीडीसी)मिथिलेश मद्देसिया,आनंद मद्देशिया,रवींद्र शर्मा,सूचित शर्मा,दशरथ,शैलेश शर्मा,हरिकेश राव,रवींद्र खरवार,गम्भा राव,उपेंद्र राव,श्रीराम खरवार,गोलू आर्य,जयप्रकाश पाल(नेता जी)और परीक्षित ललन चौहान और उनकी पत्नी राबड़ी देवी यजमान श्रीराम खरवार, अभिनेता/गायक धर्मेन्द्र खरवार के अलावा हजारों महिला और बालिकाएं शामिल थे।विकास,अंकुर,अमन,दीपक,रोहित,केशव चौहान ने कलश यात्रा की व्यवस्था किया। समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार गुप्ता,सिपाही संतोष सिंह,सूरज मिश्रा,उमाशंकर कुमार का इस कलश यात्रा को सफल बनाने में विशेष सराहनीय योगदान रहा।श्याम साउंड सर्विस के प्रोपराइटर श्याम प्रताप राव भक्ति गीत बजाया।

कलश यात्रा के समापन पर दुर्गा स्थान पर ग्राम प्रधान आलोक(दीपक)सिंह ने कलश यात्रा में शामिल सभी गणमान्य लोगों और महिलाओं और बालिकाओं का दिल से आभार व्यक्त किया।