श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का स्वागत

 मुरादनगर। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का यहां श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व कमेटी के संचालक सुशील गोयल ने अपने कार्यालय पर श्री सिंह को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा की भगवान राम की लीला आज भी पहले की तरह ही प्रासंगिक है। भगवान राम ने जीवन के हर क्षेत्र में मर्यादा का पालन किया और समाज में आपसी सद्भाव का संदेश दिया। भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। हमारे परिवार में सुख शांति होगी तो देश भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह वर्ष व आने वाला वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक होगा। जब देश के लोग अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम लला मंदिर के दर्शन करेंगे। लोगों की सुविधा के लिए हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा प्रस्तावित है। श्री राम लाल का मंदिर हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है जिसके लिए देश के लोगों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि देशवासी भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेंगे। 

रामलीला कमेटी, लघु उद्योग भारती, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मंत्री जी का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, केडी त्यागी, योगेंद्र गुप्ता लिली, कमेटी के संचालक बुद्धप्रकाश गोयल, महामंत्री महेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द गुप्ता, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अमरीश गोयल, प्रवीण सिंहल, अशोक कुमार गुप्ता, प्रदीप गोयल, पंकज गर्ग, अनिल गोयल, गिरीश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, अतुल गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, योगेश सिंहल,श्रीभगवान बंसल, सभासद भूपेंद्र पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, रमन गोयल, देवेंद्र सिंहल, सतीश गर्ग, पूर्व प्रधान मनोज चौधरी, नरेश गुप्ता गुड़ वाले, नवीन मित्तल, गौरव बाल्मीकि, दीपक गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।