रितु गोयल के आर्ट वर्क को कला-साहित्य, समाज सेवा, राजनीति सभी क्षेत्रों के दिग्गजों ने खूब सराहा

 नई दिल्ली। इंडिया हैविटेट सेंटर में दिल्ली- एनसीआर की वरिष्ठ आर्टिस्ट रितु गोयल के द्वारा 1-5 अक्टूबर तक महाभारत के ऐतिहासिक पात्रों की पेंटिंग आमजनों के लिए प्रदर्शित की जा रही है जिसे खूब सराहा जा रहा है। 

रितु गोयल ने हमारे संवाददाता से विशेषवार्ता में बताया कि महाभारत के पात्र जिनमें शकुनी दुर्योधन को निगेटिव व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है इसके पीछे क्या वजह रही यह पेंटिंग में बताया गया है ।समय चक्र स्थिति परिस्थिति से व्यक्ति खासा प्रभावित होता है और महाभारत के पात्र हम सभी को बहुत कुछ सिखाते हैं इसलिए इनकी पेंटिंग बनाई है इसमें 4 वर्ष का समय लगा है और प्रयास रहा कि आज की युवा पीढ़ी को इससे कुछ सकारात्मक संदेश दिया जा सके भारतीय कला संस्कृति से रूबरू हो सकें।

इस शोलों आर्ट वर्क प्रदर्शिनी में कला संस्कृति साहित्य समाजसेवा राजनीति सभी क्षेत्रों के दिग्गजों ने भी इस आर्ट को खूब सराहा है। प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आए  युवा कवि बागी विकास की कविताओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।  डाॅ नैंसी जुनेजा को द्रोपदी व कुंती की पेंटिंग खासी पसंद की तो युवा राजनेता सामाजिक कार्यकर्ता देव वर्मा ने शकुनी की पेंटिंग को खासा पसंद किया गया।  बागी विकास ने वीर अभिमंयु के पेंटिंग पर कविता सुनाकर सभी को खासा प्रभावित किया।

रितु गोयल व अवध आर्ट के फाउंडर अरका प्रधान ने कार्यक्रम  में उपस्थित सभी वरिष्ठ अतिथियों का आभार प्रकट किया।