महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन

मुरादनगर। वैश्य सभा के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन की 5147 वी जयंती के उपलक्ष्य में यहां गायत्री मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश मोहन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन तीन आदर्श रहे लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता और सामाजिक समानता। उन्होंने ही अग्रोहा राज्य की स्थापना की तथा उनकी एक रूपया और एक ईंट की परंपरा से आज भी समाज के लोग प्रेरणा ले रहे हैं। अग्रवाल समाज के लोग राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। महाराज के प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि है कि उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। प्रदीप राव जी ने यज्ञ संपन्न कराया। वैश्य सभा के अध्यक्ष बुधप्रकाश गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

उपाध्यक्ष सुशील गोयल, महामंत्री राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष अक्षय सिंहल, राकेश मोहन गोयल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अमरीश गोयल, प्रदीप गोयल, अशोक गुप्ता, अरविंद भारतीय, बुधगोपाल गोयल, महेश चंद्र सिंहल, पूरणमल जिंदल, महेश गोयल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, प्रवेश गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मनोज गर्ग, रघुनंदन रस्तोगी, कृष्णवतार अग्रवाल, दीपक गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, सुभाष चंद्र गर्ग, अरविंद बंसल, विशाल गोयल, सतीश गर्ग, ईश्वर चंद सिंघल, दीपक गोयल, विशाल गोयल, ललित गोयल, आशीष सिंघल, विपिन कुमार आदि लोगों ने महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित की।