देशभर से पधारे कवि कवयित्रियों ने मचाया धमाल

 उत्तराखंड काव्य महोत्सव 

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय पंजीकृत बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा मद्रास कैफे रुद्रपुर में 29 अक्टूबर 2023 रविवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरभि खनेडा व ममता नेगी द्वारा सरस्वती वंदना तथा संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाज़पुरी, वरिष्ठ कवि के.पी. सिंह, डॉ कुमुद पंत तथा राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। काव्य महोत्सव में  देशभर से पधारे कवि कवयित्रियों ने मचाया धमाल।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कवि , क्वयित्री सम्मिलित हुए। नवीन आर्य द्वारा "ये सच है इश्क़ में हर चेहरा तुझ जैसा दिखता है", निलेश प्रजापति द्वारा "उस घर की मां अब नज़रे चुराती है, चार बेटों के होते जो खुद चूल्हा जलाती है", सत्यार्थ दीक्षित द्वारा "तुमको निवाला दिया खुद को धूप में जलाकर, वो किसान फसल का भाव पाकर मर गया।" संस्था संरक्षक राजविंदर कौर ने कहा "जिनका मन रमता है दिल दुखाने में, क्या रखा है उनको अपना हाल सुनाने में"। दिल्ली से आए रौनक देहालवी ने कहा "उसकी जीस्त में मुझको रौनक लानी है, धीरे धीरे बात बढ़ानी है मुझको।"

साथ ही बरेली से लवी सिंह, अंकुर मिश्रा दिल्ली से, सतीश शर्मा बरेली से, संदीप जी नैनीताल से, सुबोध शर्मा जी, निधि कौशल, सीमा शैली, नीरज कुमार,मनोज देवदत्त आदि ने अपनी पंक्तियों  से मंच की गरिमा बढ़ाई।