रामलीला के मंच पर भव्य माँ भगवती चौकी का आयोजन

 मुरादनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला के मंच पर नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य माँ भगवती चौकी का आयोजन किया गया। 

जागरण मण्डल के महंत महेश कुमार ने माता की पावन ज्योति प्रज्वलित कर चौकी कीर्तन का शुभारम्भ किया। भजन गायक मनोज शर्मा, आशीष शर्मा, सुषमा ठाकुर, नितिन भारद्वाज व विकास गुप्ता ने माता की महिमा का गुणगान किया। 'कालका खेलो आन भवन में',  'जय काली कलकत्ते वाली जय काली', 'जयकारा मिल कर बोलो सांचे दरबार का', 'मैया तने आना होगा म्हारे जगराते में' आदि भेंटों पर भक्तजन खूब झूमे। माता की चौकी में एसीपी नरेश कुमार  सपरिवार सम्मिलित हुए। रामलीला कमेटी ने एसीपी नरेश कुमार को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर कमेटी के संचालक बुद्धप्रकाश गोयल, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द ग्राम, अशोक गुप्ता, श्रीभगवान बन्सल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अमरीश गोयल, लखमीचंद सिंहल, प्रवीण सिंहल, अशोक कुमार गुप्ता, प्रदीप गोयल, पावन गर्ग, अनिल गोयल, गिरीश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, अतुल गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, योगेश सिंहल, सभासद भूपेंद्र पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, रमन गोयल, सतीश गर्ग, नरेश गुप्ता गुड़ वाले, दीपक गोयल, सचिन गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद, राजू तोमर, नितिन गोयल पंचवटी, सचित गोयल, वसु गुप्ता, राघव गोयल, वंश गुप्ता, प्रमोद गोयल, महेश चंद गोयल, छिद्दालाल, शिवकुमार गोयल, मोहित त्यागी, लवली, ललित गोयल, विपिन गर्ग, उज्जवल, सार्थक, आदि लोग उपस्थित रहे।