नवरात्रि के अवसर पर आठ दिवसीय यज्ञ का आयोजन

मुरादनगर(मनीष गोयल)। ग्राम कुर्सी स्थित संस्कार उपवन परिसर में संत नवनीत प्रिय दास के सानिध्य में नवरात्रि के अवसर पर आठ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

उपवन की प्रवक्ता डॉ संगीता महेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन 21 नये परिवारों को लेकर यज्ञ किया जाएगा। प्रातः 9 से 11ः00 बजे तक चलने वाले इस यज्ञ में वृंदावन के वेदज्ञ ब्राह्मण मुख्य आचार्य होंगे। 

यज्ञ का उद्देश्य लोगों के घरों में पैदा हुए सभी संकट का निवारण एवं श्री वृद्धि की कामना है। उन्होंने बताया की आश्रम में बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा श्री बालाजी के विग्रह की स्थापना की जा चुकी है अतः यज्ञ में भाग लेने वाले सभी लोगों को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। यज्ञ 15 अक्तूबर से 23 तक चलेगा। इस अवसर पर कई साधु संतो का आगमन होगा।