हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार कर रहा है धार्मिक आध्यात्मिक कला एवं संस्कृति का महासंगम

नई दिल्ली। योगगुरु स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आचार्य श्री बालाकृष्ण जी के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ के 6 संगठन में से एक हाम्रो स्वाभिमान न्यास हरितालिका तीज का कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा हरितालिका तीज का कार्यक्रम के साथ धार्मिक एवं संस्कृतिक प्रस्तुति एवम हर्षो उल्लाहास के बीच राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में आयोजित कर रहा है 2013 से प्रति वर्ष यह संस्था देश की राजधानी में धार्मिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के इस त्योहार को बड़े पैमाने पर आयोजित तो करती ही है बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में संस्था की राज्य इकाइयों इस त्योहार को बड़े धूम धाम से मनाती है। इस वर्ष के कार्यक्रम पर पूज्य स्वामी जी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री महाराज की पावन उपस्थिति में 18 सितंबर को आईटीओ स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मनाया जाएगा जिसमे देश भर से  2000 लोगों के पहुँचने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में देश भर में कला, साहित्य, संगीत, रक्षा, व्यापार सहित तमाम क्षेत्रों में विशेष योगदान पहुँचाने वाले नेपाली गोरखाली समुदाय के विशिष्ट व्यक्तित्वों को हाम्रो गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होनेवाली हस्तियों में वरिष्ठ संगीतकार रंजीत गजमेर, रिटायर्ड आईएएस डी वि क्षेत्री महशूर फिल्म अभिनेत्री बिपना थापा, Wow Momo के संस्थापक विनोद होमागाई, भारत के एक मात्र सफल एंटी एयरक्राफ्ट हाइज्याकिंग ऑपरेशन कमांडर ब्रिगेडियर सी बि थापा, सिक्किम विश्वविध्यालय के संस्थापक कुलपति प्रौढा महेंद्र पी लामा, त्रिपुरा विश्वविध्यालय के कुलपती प्रो डा गंगा प्रसाद प्रसाई मिशन चंद्रयान के वैज्ञानिक निरुपम शर्मा लगायत है।

भारत में पिछड़ा वर्ग के रूप में रहे भारतीय नेपाली गोरखाली समुदाय के सामाजिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ साथ समाज को राष्ट्रीय मूलधारा में लाकर भारत वर्ष को विश्वगुरु बनाने के महा अभियान से जोड़ने के लिए समुदाय के लोगों के बीच व्यक्तिगत क्षमता वृद्धि, भाषा एवं साहित्य संरक्षण के साथ साथ योगा एवं कला के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्यरत है।

इस कार्यक्रम में भारत एवं नेपाली संगीत के विश्वप्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ साथ नागरिक समाज के प्रबुद्ध लोग प्रतिभाग करेंगे भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के साथ साथ तमाम सांसद, नेपाल के महामहिम राजदूत एवं व्यापारी वर्ग एवं प्रशासन से जुड़े हुए लोग पतंजलि के मेहमान के रूप में शिरकत कर रहे हैं।

संगठन के अंतरराष्ट्रीय संयोजक योगगुरु हा मोहन कार्की ने मीडिया के बंधुओं को कार्यक्रम में निमंत्रण के साथ साथ संबोधित करते हुए कहा कि "वसुधैव कुटुंबकम् के मूल विषय पर केंद्रित हम्रो स्वाभिमान राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सद्भावना के साथ साथ स्वाभिमान जागरण अभियान के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष भर इस प्रकार के सामाजिक और संस्कृतिक महत्व के कार्यक्रम आयोजन करके सांस्कृतिक संवर्धन और सामाजिक सौहार्द में बड़ा योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति सचिव घनश्याम शर्मा, केंद्रीय युवा प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री राहुल कुंवर, केंद्रीय खेल सचिव रतन मल्ल एवं दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री थापा जी सहित पूरी आयोजक समिति की उपस्थिति रही।