अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में काव्य पाठ करेंगे बादल बाज़पुरी और पंकज प्रकाश

गाजियाबाद। युवा कवि बादल बाज़पुरी और पंकज प्रकाश मोरीशस में आयोजित होने वाले हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। बादल बाज़पुरी और पंकज प्रकाश लंबे समय से साहित्य लेखन करते आ रहे हैं और देश के विभिन्न राष्ट्रीय मंचों से निरंतर काव्य पाठ करते आ रहे हैं। 

मॉरिशस में उनका यह आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की श्रृंखला है। जिसमें वह हिंदी प्रचारिणी सभा (लॉन्ग माऊटेन) , वाकवा साहित्यिक सभा (वाकवा) ,ऋषि दयानंद इंस्टीट्यूट (पेलिस) , महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट (मोका) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में काव्य पाठ करेंगे। बताते चलें बादल बाजपुरी  विश्व प्रसिद्ध बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के संस्थापक भी है। बुलंदी संस्था दो बार विश्व कीर्तिमान बना चुकी है l वर्ष 2021 में 207 और वर्ष 2022 में 400 घंटे अनवरत वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा ये संस्था दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। 

साथ ही बादल बाजपुरी निरंतर दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित सुप्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम वाह भाई वाह  में कविता पढ़कर क्षेत्र का नाम साहित्य जगत में रौशन कर रहे हैं। उक्त सूचना बुलंदी संस्था के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ हिंदी रचनाकार नागेंद्र त्रिपाठी ने दी है।