नई दिल्ली। बुधवार को अगस्त की 23 तारीख की शाम शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। 23 अगस्त 2023 को इसरो ने इतिहास रच दिया।

उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर जैसे ही सॉफ्ट लैंडिंग की, पूरा भारत जश्न में डूब गया। धूम-धड़ाकों के साथ देश में खूब जमकर आतिशबाजी हुई। हर भारतीय एक दूसरे को बधाई दे रहा है।