राजनगर रेजीडेंसी निवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी के गणमान्य लोगों ने आज़ादी के 77 वें वर्ष में  प्रवेश करने पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली,जिसमे महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा सोसायटी के सभी ब्लॉकों से होते हुए मेन रोड पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। 104 वर्षीय प्रकाशवती जी ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर यात्रा प्रारम्भ की।

यात्रा का नेतृत्व व संचालन डा० एम पी सिंह जी ने किया। उक्त यात्रा में श्री अरूण सिंह, श्री लल्लन सिंह,श्री रमेश चंद्र दूबे, श्रीकांत त्यागी,श्री परमजीत, श्री दीप माली , अजय कुमार सक्सेना, सागर सक्सेना,श्री देवेन्द्र कुमार त्यागी, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्री अंकित गुप्ता, श्री पवनेश सिंघल, श्री संजीव चौहान, श्री संदीप सिंघल,श्री अनिल कुमार गुप्ता,श्री राजेश श्रीवास्तव,श्री विनीत गर्ग,श्रीमती मंजू राजपूत, श्रीमती सुषमा दूबे, श्रीमती रेखा सिंघल आदि गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। 

इन सभी ने हरियाणा के नूह में हुए दंगे की निंदा करते हुए कहा कि जो लोग देश में अराजकता का माहौल बनाते हैं उस के लिए हम सभी देश वासियों को संगठित होकर विरोध करना चाहिए,उन्हें यह संदेश मिल जाये कि भारत की एकता ,अखंडता को कोई तोड़ नही सकता। यात्रा में सभी लोग भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जय कारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रीय प्रेम से सराबोर हो गया।

यात्रा में भाग लेने वाले सदस्य मदन पाल, उमेश श्री वास्तव, किशन त्यागी, विनोद खन्ना, राम अवतार, अमित श्रीवास्तव, अशोक पाराशर , लवलेश गर्ग, अंशु सिंह, प्रवीण गुप्ता, सुनील उपाध्याय, संजीव गुप्ता, प्रकाश त्यागी, सुरेश कुमार योगी, सुरेश कुमार राजपूत, परमजीत सिंह, नेपाल सिंह, पं• आर• के• शुक्ला, जय सिंह गौर, पी•सी• जोशी, चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, वैभव सिंह, गौरी शंकर तिवारी, श्रीमती रानी, सबलोक, प्रेमवती, राजबाला, सुषमा वाधवा, अंशिका सिंह, श्वेता सिंघल, रीता सिंह, नीतू गर्ग, रीना सिंघल, रूचि अग्रवाल,संजू राजपूत, अनामिका, मंजू शुक्ला, श्रुति बंसल, अनीता त्यागी, लक्ष्मी देवी, कुमारी तान्या गर्ग, कुमारी प्रेमा सिंह। यात्रा का समापन  देवेन्द्र कुमार त्यागी जी ने किया।