श्री हंस इंटर कॉलेज में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

 गाज़ियाबाद। गंग नहर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। 

सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई। तथा जिसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों के जयकारों से माहौल को राष्ट्रीय प्रेम की भावना से ओत- प्रोत किया। एनसीसी ऑफिसर डॉ० अमित कुमार के निर्देशन में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। 

जिसमें एनसीसी कैडेट ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का भाषण सभी छात्र-छात्राओं को सुनाया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट व सभी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात  स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, एन०सी०सी० ऑफिसर डॉ० अमित कुमार व वन रेंज अधिकारी अमित कुमार ने वृक्षारोपण किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि वृक्षारोपण करना प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए अति आवश्यक है। तभी हम अपने पर्यावरण में हरियाली को बचा पाएंगे। इसीलिए हमें अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। तथा पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार,  एन०सी०सी० ऑफिसर व कला  अध्यापक डॉ० अमित कुमार ,श्रीमती कल्पना आनंद ,अखिलेश कुमार ,राज कुमार ,संजीव कुमार , रोबिन कुमार ,सुनील यादव ,पुलकित अग्रवाल , सेस प्रताप सिंह ,सुनील कुमार शर्मा , सौदान सिंह , राम कुमार ,प्रमोद कुमार, मोहम्मद अशफाक ,शिव कुमार ,सुमित कुमार ,रिंकेश, ताज मोहम्मद ,सचिन कुमार, विकास त्यागी ,वेद प्रकाश श्रीमती हेमलता शर्मा ,रीना, जयंती मठपाल ,शिखा चौधरी, कुसुम बरनवाल ,मीनू त्यागी ,नीलम शर्मा ,वर्षा, अनुपम परमार ,दिनेश बाबूजी, राजेश ,दयाचंद राजवीर ,नगेंद्र व  शोभा उपस्थित थे।