पाम कल्चरल ग्रुप ने इस्कॉन अयोजित कृष्ण बलराम रथयात्रा का किया भव्य स्वागत

गाज़ियाबाद। 16 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय संस्था इस्कॉन ने राजनगर एक्सटेंशन में प्रथम कृष्ण बलराम शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

राजनगर एक्सटेंशन स्थित शिव शक्ति मंदिर के अध्यक्ष निखिल त्यागी ने अन्य सहयोगियो के साथ कार्यक्रम का नेतृत्व किया। रथयात्रा राजनगर एक्सटेंशन स्थित शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से गुजरी जिसमे शासन एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला। पाम कल्चरल ग्रुप के संस्थापक और भगवान परशुराम सेवा न्यास के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पाम रिज़ॉर्ट सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों के साथ रथयात्रा का सोसाइटी के मुख्य द्वार पर जोरदार स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। इस्कॉन टीम ने पाम कलचरल ग्रुप और अश्वनी शर्मा जी का आयोजन में सहयोगी बनने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही अश्वनी शर्मा जी ने आयोजन टीम और इस्कॉन को साधुवाद दिया। 

पाम कल्चरल ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रेखा कौशिक ने बताया कि छप्पन भोग और विशेष संध्या आरती पाम रिसॉर्ट रथयात्रा स्वागत स्थल पर हुई। रथयात्रा पाम रिजॉर्ट में अधिकतम समय तक रुकी और उन्होंने इसे प्रभु की कृपा माना। भगवान परशुराम सेवा न्यास के सचिव और राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा, संस्थापक सदस्य संदीप शर्मा, आरके मिश्रा, अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र बिद्रोही के साथ संजय तारिका, मयंक गुप्ता, आईपी गुप्ता, महेंद्र भाटिया, पंकज शर्मा, गौरव बिश्नोई, धर्मेंद्र पटेल, बिजेंद्र सिंह, शालिनी चौधरी, वंदना शर्मा, लीना शर्मा, सोनिका श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, अंकित त्यागी आदि भी पाम रिजॉर्ट सोसायटी पर रथयात्रा स्वागत के लिए उपस्थित रहे और एक सफल आयोजन के साक्षी बने।