भगवान परशुराम सेवा न्यास के अध्यक्ष बने अश्विनी शर्मा

 गाज़ियाबाद। भगवान परशुराम सेवा न्यास (पंजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक एस जी इंप्रेशन सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में संपन्न हुई। जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अश्विनी शर्मा को अध्यक्ष जबकि राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा को सचिव के रुप मे मनोनीत किया। 

इसके अतिरिक्त अमित शर्मा एवं राजन त्रिपाठी को उपाध्यक्ष,  विजेन्द्र विद्रोही को कोषाध्यक्ष,  विशाल गौड़ को उप कोषाध्यक्ष, विपिन पाराशर को  उप सचिव एवं अनुज शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया ।

सतीश शर्मा एवं राजकुमार मिश्रा को सदस्य सलाहकार समिति बनाया गया है ।

बैठक में योगाचार्य सतीश शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रमोद शर्मा, के के पाण्डेय, संदीप शर्मा,  अरुण शर्मा, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

बैठकोपरांत अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा की संस्था सनातन संस्कृति, मूल्य एवं परंपरा के रक्षार्थ एवं भारत की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेगी।