गाजियाबाद। नशा मुक्ति अभियान चलाकर सैकडों लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने वाली समाजसेवी ममता गुप्ता व राकेश कुमार गुप्ता अब कांवड़ शिविरों में कांवडि़यों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने धर्म यात्रा महासंघ द्वारा लगाए कांवड़ शिविर में कांवडि़यों की सेवा की और उनके छालों पर मरहम पटटी लगाकर दर्द से राहत दिलाई।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhs_FY44T4pkbelOa7S6MqfU-h9YjZ6CJWS2XTWIjamy6yljhOgxdWss1NicEwAPehOF-dyPIMpWo6KvCksCgF-VPogPjfX_VVmp6n_ytQGMRclqr2rnUleLzX5gS4s5X93umppw31R5J56lcMzTOpLKDLXmkZMr-lhBvfvUe2QUTAigw-3VlGf4Kc0UsnE/w442-h640/IMG-20230712-WA0329.jpg)
ममता गुप्ता ने कहा कि भोले के भक्त यानि कांवडि़यों की सेवा करना भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति करना ही है। कांवडि़एं भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, ऋषिकेेश, गंगोत्री जैसे दूरदराज के तीर्थ स्थलों से पैदल ही गंगाजल लाते हैं। वे एक तरह से भगवान शिव के दूत ही हैं। अतः उनकी सेवा करना सभी का कर्त्तव्य है। कांवडि़यों की सेवा करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सेवा करने वाले पर अपनी कृपा बरसाते हैं।