श्रीमद्भागवत कथा में भगवान शिव - पार्वती विवाह के मंचन से श्रद्धालु भाव विभोर

गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन  स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसायटी में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन शिव - पार्वती विवाह के मंचन से श्रद्धालु हुए भाव विभोर।

अयोध्या से पधारे बाल व्यास आचार्य चंद्रेशकृष्ण शास्त्री जी ने कथा में माता अनुसूया का प्रसंग सुनाते हुए पतिव्रता नारी शक्ति की महिमा बताई।उन्होंने कहा कि  सतियों में सर्वश्रेष्ठ माँ सती अनुसूया ने त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा,विष्णु और महेश को अपने तपबल से बाल्यरूप प्रदान किया।नारी शक्ति का ऐसा उत्कृष्ट उदाहरण हमें एक आध्यात्मिक नारी की शक्ति का परिचय देता है।कथा वाचक ने आगे कहा कि माता अनुसूया का उदाहरण भारतीय संस्कृति ,भारतीय नारी का एक अनुपम साक्ष्य है,जिस पर हर भारत वासी को गर्व होना चाहिये। 

कथा वाचक ने जानकारी देते हुए बताया कि चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मंचन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में रंजना चौहान जी , श्वेता सिंघल जी, रीता सिंह जी, इति गोयल जी ,रुचि अग्रवाल जी,एकता गुप्ता जी, नीतू गर्ग जी, मंजू गुप्ता जी, रीना सिंघल जी,अंशिका सिंह जी, श्रद्धा शर्मा जी, अंजना सिंह जी ,मोनिका गुप्ता जी आदि का सहयोग रहा।

 विनीत गर्ग जी,संदीप सिंघल जी,मनोज गुप्ता जी, अंशु सिंह जी, प्रवीण गुप्ता जी, पवनेश सिंघल जी,आकाश शर्मा जी ,मनोज अग्रवाल जी ,संजीव चौहान जी, संजीव गुप्ता जी ,आशुतोष शर्मा जी ,राहुल शर्मा पंडित जी, हरि प्रकाश त्यागी जी, विपुल त्यागी जी,राकेश त्यागी जी।