प्रयागराज सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी ने आयुषशाला ऐक्सपो टीम को दी शुभकामना

नई दिल्ली |  आयुषशाला ऐक्सपो 2023 की उलटी गिनती शुरू हो गयी है | यह कार्यक्रम आगामी 25-27 अगस्त 2023 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया ऐक्सपो सेंटर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आयुष विभाग के वरिष्ठ अथिकारियों के साथ ही आयुष मंत्री भारत सरकार के भी उपस्थित रहने की संभावना जतायी जा रही है |

प्रयागराज सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी से संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी द्वारा आयुषशाला ऐक्सपो में उपस्थित रहने के लिए विशेषरूप से आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने  स्वीकार करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है |

सांसद के निजी सचिव देव वर्मा ने हमारे संवाददाता से विशेषवार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम में देश के आयुर्वेद की प्रमुख कंपनियों के साथ ही विश्व विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे हम उम्मीद करते हैं कि छात्रों को काफी कुछ सीखने समझने को मिलेगा |

एस डी प्रोमो मीडिया के सीईओ विवेक विक्रम जी ने सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी जी के प्रति विशेष शुभकामना के लिए आभार प्रकट किया है |