हिन्दुओ को कुत्ते,कव्वे,बन्दर और गीदड़ जैसे प्राणियों से सीखने की जरूरत है-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी

गाज़ियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना में हिन्दू बचाओ मोर्चा का पहला अधिवेशन हुआ जिसमें पूरे देश से आये अन्य कार्यकर्ताओ के साथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरी जी महाराज व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती जी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

संतो की तरफ से हिन्दू बचाओ मोर्चा को सबसे से पहला समर्थन भूमापीठाधीश्वर दण्डी स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज ने हरिद्वार में दिया था। 

हिन्दू बचाओ मोर्चा के औचित्य के विषय मे बताते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व मे हिन्दुओ की स्थिति बहुत ही दयनीय है।जहाँ कहीं भी हिन्दू रह रहे हैं, वहाँ वो इस्लामिक जिहादियों के निशाने पर हैं।कभी सम्पूर्ण विश्व मे सनातन धर्म की पताका पूर्ण स्वाभिमान के साथ फहराती थी परंतु आज स्थिति ये है कि हिन्दुओ की अंतिम शरणस्थली भारतवर्ष में प्रतिदिन अनगिनत हिन्दू इस्लाम के जिहादियों द्वारा अलग अलग तरीको से कत्ल किये जा रहे हैं परंतु किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिन्दुओ के कत्लेआम पर कोई चर्चा तक नहीं हो रही है।इसका दोषी कोई और नही है बल्कि हिन्दू समाज ही है।हमने कभी भी किसी हिन्दू के लिये न्याय मांगा ही नहीं है।हम तो केवल दूसरे हिन्दुओ की लाश पर अपने लिये कुछ धन और राजनैतिक लाभ कमाने में लगे रहे।

उन्होंने कहा कि आज हिन्दुओ को अन्य सम्प्रदायों सहित कुत्ते,कव्वे,बन्दर तथा गीदड़ जैसे जानवरों से भी कुछ सीखने का प्रयास करना चाहिये।हमें ये समझ लेना चाहिए कि अगर दूसरे हिन्दुओ की लाश में हम अपने लिये कुछ तलाश रहे हैं तो हमारी और हमारे परिजनों की लाश पर भी एक दिन यहीं तलाश जारी रहेगी।आज समय है एक एक हिन्दू के लिये लड़ने और आवाज उठाने का।यही हिन्दू बचाओ मोर्चा का एकमात्र उद्देश्य है।हम हिन्दुओ की पीड़ा को दुनिया के हर मंच पर उठाएंगे और हर पीड़ित हिन्दू को न्याय दिलाने के लिए विश्व को मजबूर करेंगे।

हिन्दू बचाओ मोर्चा को पूर्ण समर्थन देते हुए श्रीमहन्त नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि वास्तव में यह बहुत पीड़ा का विषय है कि हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार कभी भी यूनाइटेड नेशन्स आर्गेनाईजेशन तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचो पर कभी नहीं उठे।यह बताता है कि एक समुदाय के रूप में हिन्दू अपने धर्म और अस्तित्व को विश्व के सामने सही प्रकार से रखने में असफल रहे हैं।हमें इसके कारणों को खोज कर सुधार करना होगा।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा और श्री दुधेश्वर नाथ मठ इस कार्य मे सदैव हिन्दू बचाओ मोर्चा के साथ रहेगा।उन्होंने दिल्ली हरिद्वार सहित संपूर्ण सनातनी धर्मगुरुओं से इस महान कार्य मे सहयोग देने का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के आह्वान पर उपस्थित सभी हिन्दुओ ने जगदम्बा महाकाली व महादेव को साक्षी मानकर शपथ ली कि यदि विधर्मी किसी हिन्दू को चाहे वह उनका अपना व्यक्तिगत शत्रु ही क्यो ना हो,को निशाना बनाते हैं तो वो सदैव हिन्दू के साथ रहेंगे।उनका कितना ही प्रिय व्यक्ति यदि इस्लाम के जिहादियो का साथ देता है तो वो उसका परित्याग कर देंगे।

आज अधिवेशन में दिल्ली,गाज़ियाबाद, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार,हरियाणा, पंजाब,बिहार सहित भारत के कोने कोने से हिन्दू हिन्दू बचाओ मोर्चा के अधिवेशन में शामिल हुए।