नागेंद्र त्रिपाठी बुलंदी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सेवा समिति के गाजियाबाद प्रभारी नियुक्त

 गाजियाबाद । वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार नागेंद्र त्रिपाठी को बुलंदी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सेवा समिति उत्तराखंड ने संगठन का विस्तार कर उन्हें प्रादेशिक कार्यकारिणी में स्थान देते हुए गाजियाबाद जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है।  

 

               ज्ञातव्य है कि बुलंदी अंतरराष्ट्रीय संस्था है । संस्था के नाम विश्व के दो सबसे लंबे समय तक वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करने का विश्व रिकॉर्ड है। संस्था के अध्यक्ष पंकज शर्मा व संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी ने नागेन्द्र त्रिपाठी की नियुक्ति करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह साहित्य व संस्कृति के संवर्धन में योगदान देकर संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।      बताते चलें कि श्री त्रिपाठी को स्थानीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। उनकी लिखी 6 पुस्तकें व डेढ़ दर्जन से अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले साल प्रकाशित उनकी पुस्तक "जीवन के पथरीले पथ पर" बेस्ट सेलर पुस्तकों में से एक रही। उनकी नियुक्ति पर साहित्य,संस्कृति,सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।