छत्तीसगढ़ राज्य में किसान दुनिया के सबसे मंहगे आमों की खेती कर रहे हैं

(सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार)

 देश के छत्तीसगढ़ राज्य में किसान एक लाख रुपए से लेकर दो लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो बिकने वाले जापानी प्रजाति के मियाजाकी आम व बैंगनी रंग के अंबिका प्रजाति के आम जिसकी एक आम की कीमत 100 रूपए होती है ,सहित आम की लगभग 42 प्रजातियों की खेती कर रहे हैं । 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम बिर्रा के किसान हीरा लाल कश्यप ने दुनिया के सबसे मंहगे आम मियाजाकी की खेती शुरू की है। इस एक आम का वजन औसतन 350 ग्राम होता है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपए से लेकर 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो तक है। इसी जनपद के ग्राम करनौद के नोमन तिवारी की नर्सरी में बैंगनी रंग के अंबिका प्रजाति के आम की खेती हो रही है। यह हाईब्रिड फल है जो आम्रपाली और जनार्दन प्रजाति मिलाकर तैयार हुआ है। यह आम आधा किलो से लेकर 600 ग्राम तक का होता है। मार्केट में यह एक आम सौ रूपए में बिकता है।