पद्म श्री से सम्मानित वैद्य डाॅ. राजेश कोटेचा ने आयुषशाला ऐक्सपो- 2023 के लिए दी शुभकामना

 नई दिल्ली |  आयुषशाला ऐक्सपो 2023 का आयोजन आगामी 25-27 अगस्त 2023 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया ऐक्सपो सेंटर मे किया जा रहा है जिसमें देश विदेश की प्रमुख आयुर्वेद की कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहने वाले हैं | इसका उद्देश्य भारतीय चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुचाना है |

आयुषशाला ऐक्सपो 2023 को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित वैद्य डाॅ. राजेश कोटेचा ने संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी से दिल्ली के आयुष भवन में विशेष वार्ता हुई और इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए हर संभव की बात कही गयी |

हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि डाॅ. राजेश कोटेचा जी देश के जाने माने वैद्य के साथ ही आयुष चिकित्सा में विशेष सहयोग के लिए पद्म श्री से सम्मानित हैं | उनके इसी योगदान को देखते हुए वर्ष 2017 में उन्हें आयुष मंत्रालय के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया और आपके मार्गदर्शन में आयुष विभाग लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है | आयुष राज्य मंत्री भारत सरकार के बाद आयुष सचिव की शुभकामना से आयुषशाला ऐक्सपो की पूरी टीम खासा उत्साहित है और इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए संस्था के सीईओ विवेक विक्रम ने आयुष सचिव के प्रति आभार प्रकट किया है |