आयुषशाला ऐक्सपो 2023 को मिला गुजरात टूरिज्म का सहयोग

नई दिल्ली |  दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में आगामी 25-27 अगस्त 2023 को एस.डी प्रोमो मीडिया के द्वारा आयुष मंत्रालय के सहयोग से होने वाले ऐक्सपो आयुषशाला 2023 को उस समय बड़ी सफलता मिली जब भारत सरकार के आयुष राज्यमंत्री के बाद गुजरात टूरिज्म का लोगो सपोर्ट संस्था को प्राप्त हुआ |

एस.डी प्रोमो मीडिया के डारेक्टर विवेक विक्रम ने हमारे संवाददाता से विशेषवार्ता में बताया कि गुजरात टूरिज्म अपने आप में बहुत बड़ा ब्रांड है और उनका सहयोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए गुजरात टूरिज्म के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करता हूं |

आयुषशाला ऐक्सपो के मीडिया प्रभारी पंकज का कहना है कि भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुष के प्रचार प्रसार के लिए एस.डी प्रोमो मीडिया द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसमें देश की सभी आयुष क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही देश विदेश के विषय विशेषज्ञ  व बड़ी संख्या में देश के आयुर्वेद की शिक्षा ले रहे छात्र डाॅक्टर प्रतिभाग कर रहे हैं | हमारा प्रयास रहेगा कि सभी को इस कार्यक्रम से लाभ हो और जिस उद्देश्य के लिए वो आए उसकी पूर्ती हो सके यह हम सभी की प्राथमिकता में है |