सांसद गौतम गंभीर ने इंडियन वैद्य संस्था के इंडियन हेम्प ऐक्सपो -2023 के लिए दी शुभकामना

नई दिल्ली | वर्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाज लोकप्रिय क्रिकेटर व वर्तमान समय में पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने इंडियन वैद्य संस्था के आगामी इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 के शुभकामना दी है |  

इंडियन वैद्य संस्था भारतीय आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने वाली संस्था है जिसके द्वारा आगामी 24-25 फरवरी 2023 को मुंबई में इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की प्रमुख आयुर्वेद की कंपनियों के साथ ही आयुर्वेद के डाॅक्टर व छात्र उपस्थित रहेंगे |

इंडियन वैद्य के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि गौतम गंभीर देश के लोकप्रिय क्रिकेटर के साथ ही दिल्ली के लोकप्रिय सांसद और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं ऐसे राष्ट्रीय व्यक्तित्व की शुभकामनाएं हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है हम सभी साथी इस शुभकामना संदेश के लिए माननीय सांसद गौतम गंभीर जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं |