डॉक्टर जितेंदर सिंह शंटी से एंबुलेंस सेवा को भी शुरू करने का आग्रह

 गाज़ियाबाद। पदम श्री अवार्ड से सम्मानित शहीद भगत सिंह सेवा दल के संयोजक डॉक्टर सरदार जितेंद्र सिंह शंटी से सरदार जगमीत सिंह अध्यक्ष शहीद भगत सिंह सेवा दल   गाजियाबाद जनपद  ने पदम श्री डॉक्टर जितेंदर सिंह शंटी से मुलाकात कर  उन्हें गाजियाबाद आने का निमंत्रण दिया अथवा निशुल्क एंबुलेंस सेवा को भी शुरू करने का आग्रह किया।

पूर्व में भी कावड़ के चलते या अन्य इमरजेंसी के चलते शहीद भगत सिंह सेवा दल फ्री एंबुलेंस सेवा देता रहा है।

सरदार जगमीत सिंह ने कहा कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के चलते जिस प्रकार शहीद भगत सिंह सेवा दल ने लोगों के बीच में अपनी सेवा प्रदान की उसी से उन्हें पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया है लगभग 4000 लाशों का संस्कार शहीद भगत सिंह सेवा दल में कोरोना काल में किया।

जगमीत सिंह ने कहा जल्द ही जनपद में शहीद भगत सिंह सेवा दल से लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा अथवा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए शहीद भगत सिंह सेवा दल सड़कों पर उतर कर जरूरतमंद लोगों के दरवाजे पर दस्तक देकर मदद करने का कार्य करेगा।

जगमीत सिंह ने कहा जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है परमात्मा उसे  खुशियां देता है।

जगमीत सिंह ने बताया पदम श्री अवार्ड से सम्मानित डॉ जितेंद्र सिंह शंटी जल्द गाजियाबाद में आने का  वायदा किया।

सरदार जगमीत सिंह के साथ हिंडन पार अध्यक्ष शहीद भगत सिंह सेवा दल  कंवलजीत सिंह सिक्का भी मौजूद रहे।