वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत क्रोकोडाइल थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

 मुरादनगर। प्रदेश भर में मनाए जा रहे वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत रेप्टाइल्स क्रोकोडाइल थीम पर विद्यावती पंथ स्मारक शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक सच्चिदानन्द पंथ ने कहा कि प्रकृति का संतुलन एवं जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने में वन्यजीव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन एवं वन्य जीव देश की अनमोल धरोहर है। वन दरोगा मुकेश कुमार वन दरोगा ने स्कूल के बच्चों को वन्य जीव प्राणी एवं वनों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। वन्य जीव प्राणि हमारे वनों तथा हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके बिना जीवन की कल्पना करना भी असम्भव है। उन्होंने छात्र /छात्राओं को शपथ दिलायी गयी कि वन्य जीवों एवं वनों की सुरक्षा करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगो को वनो एव वन्य जीवो की सुरक्षा हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर शेखर पंत,  वन दरोगा संजीव कुमार, रोहित शर्मा, श्याम विहारी, वन रक्षक महेन्द्र प्रताप  एवं स्कूल के अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहें।