श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज मे 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव

गाज़ियाबाद।श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज मे आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज के प्रधान सरदार  मनजीत सिंह द्वारा 75  वा आजादी का अमृत महोत्सव पर 10 कविताएं लिखी गई। जिनकी प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज के बच्चों के द्वारा रिबन काटकर किया गया।

75 वा आजादी का अमृत महोत्सव पर लिखी एक किताब का भी विमोचन कॉलेज के बच्चों के द्वारा किया गया।

सरदार  मनजीत सिंह गाजियाबाद सिख गुरद्वारा कमेटी प्रधान श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने कहा इस कार्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

पूरे देश में चलाए जा रहे 75 वा आजादी का अवसर पर हर हिंदुस्तानी देश के साथ और जुड़ेंगे पूरे देश में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

इसलिए हमें भी घर-घर तिरंगा   हर घर तिरंगा फहराना चाहिए।

एक देश एक तिरंगा एक संविधान आओ मिलकर मनाएं 75  वा आजादी का अमृत महोत्सव।

घर घर अलख जगा दो एक झंडा हर घर लगा दो।

मनजीत सिंह ने कहा खुद जागरूक बनो औरों को जागरूक करो आओ मिलकर आजादी की  75 वी वर्षगांठ मनाए।

आओ सब मिलकर एक एक तिरंगा फहराए हम सब मिलकर एक हो जाएं।

यही संदेश हर घर तक पहुंचाना है देश को आगे ले जाना है देश को आत्मनिर्भर बनाना है शहीदों के सपनों का भारत बनाना है हम हैं एक हैं एक भारत एक राष्ट्रीय गान एक तिरंगा एक संविधान सब एक है हम सभी एक हैं एक हो जाओ।

श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के सम्मानित बच्चे जिन्होंने आज के इस कार्यक्रम में आदरणीय भूमिका निभाई कशिश पारुल निकिता मनीषा कशिश निर्देश भावना प्रियंका शाह सम्मानित टीचर अलका शर्मा रेनू हिना रूपेंद्र सिंह  छविंदर सिंह कुलवंत सिंह हरदीप सिंह जगतार सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना रस्तोगी कमल संधू मुख्य रूप से उपस्थित थे।