नियमित योगाभ्यास करने से अनेक असाध्य रोगों से मिलता है छुटकारा - सन्नी शर्मा

 जालंधर।   भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनी शर्मा ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आज अपने साथियों सहित योगाभ्यास किया।  सन्नी शर्मा ने बताया कि आज यहां पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय योग को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, उसका पूरा श्रेय हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  को जाता है।  मोदी जी के प्रयास से आज पूरे विश्व की जनता अपनी जीवनशैली में नियमित योगाभ्यास को अपनाकर अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रख रही है और इसके अनेक अनेक फायदे लोगों को मिल रहे हैं।  नियमित योगाभ्यास करने से जहां अनेकों प्रकार के असाध्य और जटिल रोगों से भी लोगों को छुटकारा मिला है।  सारा दिन लोग अपने आप को फिट और तरोताजा महसूस करते हैं।  उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सभी लोग अपनी जीवनशैली में जल्द से जल्द योग के नियमित अभ्यास को अपनाकर अपने आप को तंदुरुस्त और स्वस्थ रखें।  इस मौके पर उनके साथ उपस्थित तेजिंदर वालिया, नितिन बहरोल, रवि अरोड़ा, बलविंदर सिंह, डॉक्टर नवीन, चैतन्य शर्मा, उपस्थित थे।