प्रयागराज के भारतेन्द्र त्रिपाठी राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

जयपुर।  प्रयागराज जनपद के फूलपुर तहसील के ग्राम सभा देवनहरी के निवासी भारतेन्द्र कुमार त्रिपाठी को साहित्य,शिक्षा,समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भाव्या फांउंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।रविवार को जयपुर में आयोजित भव्य अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में यह अवार्ड प्रदान किया गया।दिल्ली से आए प्रख्यात पत्रकार पवन कुमार व लंदन से आयी समाज सेविका डॉ परिन सोमानी ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया।संस्था के संस्थापक शैलेश माथुर व निदेशक डॉ  निशा माथुर ने प्रशस्तिपत्र  व मेडल प्रदान किया।इस अवसर पर 11 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी ने उनके साहित्यिक व सामाजिक योगदान की सराहना किया।भारतेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना जसरा, प्रयागराज में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं.वह उभरते हुए युवा कवि भी है।जिनका हाल ही में काव्य संग्रह मेरा प्रतिबिंब बैंगलुरू से प्रकाशित हुआ है.इसके अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक साझा संग्रह में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।देश विदेश के समाचार पत्र व पत्रिकाओं में उनके लेख,कविता, कहानी,संस्मरण आदि प्रकाशित होते रहते हैं.वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं।उन्होंने बारह बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करते रहते हैं।उन्हें इंडियन बेस्टीज अवार्ड,युवा हस्ताक्षर पुरस्कार, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, काव्य श्री सम्मान, पर्यावरण मित्र सम्मान, साहित्य रत्न सम्मान, शब्द शिल्पी सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।