अमरनाथ यात्रा के लिये एक अहम बैठक आयोजित

 गाज़ियाबाद। 30 जून से शरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिये  एक अहम बैठक रखी गई।जिसमे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पिस्सूटॉप पर भंडारा लगाया जाता है। इस बार 30जून यात्रा शरू हो रही है।भंडारा का आयोजन श्री शिव शक्ति सेवादार करोल बाग दिल्ली व ब्रांच शाखा के सहयोग से लगाया जाता है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जी ने बताया कि 2 वर्ष से यात्रा रुकी हुई थी। यात्री बाबा के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। इस बार यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है और हम जाने वाले यात्रियों की हर प्रकार की सेवा कर सके वही संस्था के प्रधान संजीव कुमार ने बताया इस बार भंडारे को और भव्य तरीके से किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सभी सेवादार व ब्रांच के सभी पदाधिकारी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आज की मीटिंग रखी गई। जिसका जो भी सुझाव हो वह हमें दे ताकि भंडारा भव्य तरीके से लगाया जाए और आने जाने वालों यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस ना हो। हर यात्री की सेवा करना हमारा धर्म है।और किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना आए और भंडारे की सभी व्यवस्था पर विचार किया गया। सभी सेवादारों को गाइडलाइन दी गई, हमें सेवा कैसी करनी है,महंत विजय गिरि जी ने बताया कि सेवा ही परमो धर्म अन्नदाता सदा सुखी,वस्त्र दाता कमलापति। सेवादार तन मन धन से सेवा करते हैं। वही अजय चोपड़ा ने बताया की भूखे को अन्न प्यासे को पानी ऐसे हैं बाबा बर्फानी जो एक बार बाबा की सेवा में लग जाता है वह कभी दुखी नहीं रहता और जो सेवा करने से खुशी मिलती है उसका व्याख्यान नहीं किया जा सकता सभी ब्रांचो के प्रमुख मीटिंग में पहुंचकर और एक अच्छी व्यवस्था भंडारे के लिए संकल्प लिया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार  प्रधान संजीव कुमार , ने सभी का आभार व्यक्त किया।