भाजपा की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं - कैप्टन विकास गुप्ता

मुरादनगर। प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वे भाजपा की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। कैप्टन गुप्ता यहां सुषील गोयल के आवास पर आयोजित वैश्य समाज तथा व्यापारियों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। देश में जितने हाइवे भाजपा शासन के दौरान बनाये गये उतने आजादी के बाद अभी तक नही बनाये गये। प्रदेश में योगी जी के शासनकाल में गुंडे बदमाश व माफियाओं के खिलाफ सक्षम कार्रवाई हुई है, वही आम आदमी का सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने भेंट के दौरान उनके राज्य मंत्री के रूप में कार्य की सराहना की और आगे आने वाले 5 वर्षों के लिए फिर से राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वे जनता से जुड़े हुए विषयों पर सदैव कार्य करते रहेंगे। व्यापारियो की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने मंडी समिति के बारे में एक ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्या हल कराने की मांग की। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में छोटे-छोटे मकान बनाने वालों से अवैध वसूली तथा श्रम विभाग द्वारा दिए जा रहे नोटिस पर असंतोष व्यक्त किया गया व उसके निस्तारण की मांग की। जिसके बारे में उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों व मंत्रियों के बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सभा का संचालन ज्ञानेंद्र सिंहल ने किया। इस अवसर पर वैष्य सभा के अध्यक्ष बुधप्रकाश गोयल, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अमरीष गोयल, बुधगोपाल गोयल, मनोज शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, संजीव त्यागी, अक्षय सिंहल, व्यापारी नेता शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, रोहतास गुप्ता, अनिल गोयल, प्रदीप गोयल, मोहित गर्ग, राजकुमार गोयल, राजकुमार गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।