सुनील जाखड़ ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

पंजाब ।पंजाब की राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल पैदा हो गई है। जब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने 14 मई को कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने 12 बजे अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया।

जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्‍हें सभी पदों से हटा दिया गया था। जाखड़ को दो साल पहले भी हटाने की सिफार‍िश की थी। एक तरफ कांग्रेस राजस्‍थान उदयपुर में चिंतन श‍िविर में व्‍यस्‍त है तो उसे दूसरी ओर पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

सुनील जाखड़ को एक दिन पहले ही पार्टी आलकमान से शोकॉज नोटिस दिया था। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा क‍ि पार्टी चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता थी। हर जगह पंजाब की स्थिती बदतर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को बेनकाब करना जरूरी है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का बेड़ा गर्ग किया। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है। चिंतन श‍िव‍िर से कोई फायदा नहीं होगा। पार्टी को खुद में सुधार करना होगा। चिंतन नहीं, चिंता करने की जरूरत है।

उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता की बात सुनी गई। सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी का नाम लेते हुए सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।