जे पी नड्डा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन - राकेश राठौर

जालंधर ।  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष हितेश स्याल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।   जोकि 14 मई को लुधियाना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के उपलक्ष में थी।  बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, सनी शर्मा, जिला सचिव, मनीष विज,जिला मीडिया इंचार्ज, अमित भाटिया, उपस्थित थे ।  बैठक में आए हुए सभी मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।  राकेश राठौर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,पी नड्डा जी सम्मेलन के जरिए में पूरे प्रदेश से मंडल स्तर, और उसके ऊपर के सभी कार्यकर्ता, जिसमें मंडलों के सभी पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ मंडलों की कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों और सेल के अध्यक्ष एवं उनकी टीम सभी जिलों के सभी पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को इस सम्मेलन में मार्गदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के आने वाले वाले आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश देंगे।  भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने मंडल नंबर 1 के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि वह इस सम्मेलन में अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को लेकर इस सम्मेलन में शामिल होकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त करें।  बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा,मंडल महामंत्री, राजेश कुमार आर,के, आशु गुप्ता, पुरुषोत्तम हैप्पी,रतन सिंह रतु, अश्वनी कुमार ,राकेश विज,प्रताप नारायण, उमेश बत्रा, रमेश मिश्रा, जीवन, रितेश मनू, अमित, संजय भगत,राकेश शर्मा,प्रदीप अवस्थी, व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।