तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बच सका , बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम

 होशियारपुर। 9 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आखिर ऋतिक को NDRF और स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल से बहार निकलने में कामयाबी हासिल हुई। दुःख की बात यह है कि इतनी मेहनतों की बाद भी ऋतिक की जान नहीं बच सकी, स्वास्थ विभाग की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस तकनीक से फतेहवीर को बाहर निकाला था, उसी से ऋतिक को बाहर निकाला गया।

बतादें कि पंजाब के होशियारपुर गरदीवाला के गांव बैरमपुर खियाला में सुबह साढ़े नौ बजे के करीब 6 साल एक बच्चा ऋतिक 100 फुट गहरे बोरवेल में गिरा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया शुरू कर दिया गया था । इसके अलावा NDRF की टीम को भी बुला लिया गया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। साथ ही वो वक्त-वक्त पर अधिकारियों से अपडेट भी ले रहे थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ऋतिक की जान नहीं बच सकी और वो ज़िन्दगी की जंग हार गया।